वास्तु के सरल उपाय | Vastu Ke Saral Upay |

 

वास्तु के सरल उपाय

वास्तु के सरल उपाय



वास्तुशास्त्र में कई प्रकार के सरल उपाय हुये है, जिसको करने से कई प्रकार से जीवन मे और घर में शांति का अनुभव मिलता है |

और इन उपायों की सबसे सकारात्मक बात यह है की इन उपायों में कोई भी तोड़फोड़ करने की आवश्यकता नहीं है |

तो कुछ अनुभवित उपायों को यहाँ में बता रहा हु जिनके माध्यम से आपको भी कुछ कुछ ना कुछ लाभ प्राप्त होगा |

  • घर में वास्तु दोष का सर्जन होने का सर्वप्रथम कारण है, घर को स्वच्छ ना रखना, अनचाही चीजों को संगृहीत करना यह सबसे बड़ा कारण है घर में दरिद्रता का | तो सदैव घर में स्वछता रखनी चाहिए |
  • घर में दोनों समय अर्थात प्रातः काल और सायं काल धूप-दीप करना चाहिए |
  • सूर्योदय से पहले सदैव उठना चाहिए अर्थात सूर्योदय के पश्चात कभी सोना नहीं चाहिये | (अस्वस्थ लोगो को यह नियम लागू नहीं होता)
  • सुखी रहने के लिये सदैव स्नानादि कर्म कर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए | अपने इष्टदेव को नमस्कार या मंत्रजाप करना चाहिए |
  • घर में कभी भी कोई नकारात्मक चित्र(तस्वीर) नहीं लगानी चाहिये |
  • घर में तिजोरी को सदा पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार की और रखनी चाहिए जिसका दरवाजा पूरब या उत्तरदिशा की और खुलता हो |
  • घर में मंदिर का स्थान ईशान कोण-पूर्वदिशा या उत्तरदिशा में ही रखे |
  • सबसे महत्वपूर्ण बात घर के मंदिर में भगवान् के साथ अपने पितर(पितृकी तस्वीर कभी भी ना रखे |
  • संध्याकाळ के बाद कभी भी बिनजरूरी रूप से झाड़ू ना लगाए |
  • घर के मुख्यद्वार पर दोनों बाजु गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति लगाए या घर के प्रवेशद्वार के सामने लगाए |
  • झाड़ू करके ना रखे |
  • घर में या ऑफिस में टूटा हुआ आइना या बँधघडी ना रखे |
  • घर में कभी भी कलह ना करे खासकर संध्या के समय कलह करने से लक्ष्मीजी रूठकर चले जाते है |
  • घर की दीवारों पर दरारे है तो उसे तुरत ही ठीक करवा लेना चाहिए |
  • घर में अपने इष्टदेवता या कुदरती दृश्य की तस्वीर लगानी चाहिए |
  • घर में फालतू का कचरा कभी एकत्रित ना करे |
  • घर में अपनी  स्त्री का सन्मान करना चाहिए |
  • महीने में एकबार पुरे घर में नमक घुमाकर पानी में बहा देना चाहिए |
  • हर रविवार को पानी में एक पताशा बहादे |
  • घर के ईशान कोने में तुलसी माँ का पौधा रखे घर के सभी वास्तुदोष समाप्त हो जाएंगे |
  • सबसे श्रेष्ठ और उत्तम उपाय घर के प्रवेशद्वार या घर के बेठकरूम में इंद्रजाल लगाए (दरियाई वनस्पति) लगाए जीवन में  कभी भी कोई तकलीफ नहीं आएगी |

 || अस्तु ||

वास्तु के सरल उपाय | Vastu Ke Saral Upay | वास्तु के सरल उपाय | Vastu Ke Saral Upay | Reviewed by Bijal Purohit on 6:13 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.