श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्रम् | Shree Vindhyeshvari Stotra |

 

श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र

श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र


निशुम्भशुम्भमर्दिनी प्रचण्डमुण्डखण्डिनीम् |

वने रणे प्रकाशिनीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

शुम्भ तथा निशुम्भका संहार करनेवाली, चण्ड तथा मुण्डका विनाश करनेवाली, वनमें तथा युद्धस्थलमें पराक्रम प्रदर्शित करनेवाली भगवती

विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


त्रिशूलरत्नधारिणीं धराविघातहारिणीम् |

गृहे गृहे निवासिनीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

त्रिशूल तथा रत्न धारण करनेवाली, पृथ्वीका संकट हरनेवाली और घर घरमें निवास करनेवाली भगवती विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


दरिद्रदुःखहारिणीं सतां विभूतिकारिणीम् |

वियोगशोकहारिणीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

दरिद्रजनोंका दुःख दूर करनेवाली, सज्जनोंका कल्याण करनेवाली और वियोगजनित शोकका हरण करनेवाली भगवती

विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


लसत्सुलोललोचनां लतां सदावरप्रदाम् |

कपालशूलधारिणीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

सुन्दर तथा चंचल नेत्रोंसे सुशोभित होनेवाली, सुकुमार नारी विग्रहसे शोक पानेवाली, सदा वर प्रदान करनेवाली और कपाल तथा शूल धारण करनेवाली भगवती विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


करे मुदा गदाधरां शिवां शिवप्रदायिनीम् |

वरावराननां शुभां भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

प्रसन्नतापूर्वक हाथमें गदा धारण करनेवाली, कल्याणमयी, सर्वविध मंगल प्रदान करनेवाली तथा सुरुप कुरुप सभी रूपोंमें व्याप्त परम सुभस्वरुपा भगवती विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


ऋषिन्द्रजामिनप्रदां त्रिधास्यरुपधारिणीम् |

जले स्थले निवासिनीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

ऋषि श्रेष्ठकी यहाँ पुत्रीरुपसे प्रकट होनेवाली, ज्ञानालोक प्रदान करनेवाली, महाकाली, महालक्ष्मी तथा महासरस्वतीरुपसे तीन स्वरुपोंको धारण करनेवाली और जल तथा स्थलमें निवास करनेवाली भगवती

विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


विशिष्टसृष्टिकारिणीं विशालरुपधारिणीम् |

महोदरां विशलिनीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

विशिष्टताकी सृष्टि करनेवाली, विशाल स्वरुप धारण करनेवाली, महान् उदरसे सम्पन्न तथा व्यापक विग्रहवाली भगवती

विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


पुरन्दरादिसेवितां मुरादिवंशखण्डिनिम् |

विशुद्धबुद्धिकारिणीं भजामि विन्ध्यवासिनीम् || ||

इन्द्र आदि देवतओंसे सेवित, मुर आदि राक्षसोंके वंशका नाश करनेवाली तथा अत्यन्त निर्मल बुद्धि प्रदान करनेवाली भगवती

विन्ध्यवासिनीकी मैं आराधना करता हूँ || ||


|| इति श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र संम्पूर्णम् ||

श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्रम् | Shree Vindhyeshvari Stotra | श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्रम् | Shree Vindhyeshvari Stotra | Reviewed by Bijal Purohit on 11:15 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.