अनुष्ठान के नियम | Anushthan ke Niyam |

 

अनुष्ठान के नियम

अनुष्ठान के नियम


अनुष्ठान के विषय में कई सारे सवाल है जैसे की अनुष्ठान कैसे किया जाता है

कहा किया जाता है ?

अनुष्ठान क्यों किया जाता है | या करना चाहिये ?

यह बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है |


अनुष्ठान कौन करे तो कैसा फल मिलता है ?

- अगर स्वयं अनुष्ठान करे तो सर्वोत्तम है |

- गुरु के द्वारा मंत्र मिले तो उत्तमोत्तम कहा जाता है |

- अगर परोपकारी ब्राह्मण के द्वारा अगर मंत्र दीक्षा मिले तो वो उत्तम मंत्र है |

  इस प्रकार से मंत्रो को प्राप्त करे |


अनुष्ठान कहा करे तो कैसा फल मिले ?

- अगर पुण्यक्षेत्र में किया जाए तोया पवित्र नदी के तट पर - पवित्रगुफा में -सिद्धपीठों में - संगमतीर्थो पर

 बाग़ बगीचे में - तुलसी वन में - गौशाला या गौमाता के नजदीक - पहाड़ो पर - देवालय यानी मंदिरो में

 शिवालय में या पीपल के पेड़ के नीचे- बिल्ववृक्ष - आंवले के वृस्ख के नीचे - औदुम्बर के वृक्ष नीचे - श्रीपर्णी के आगे

 अगर अनुष्ठान किया जाए तो अतिउत्तम है |

या अपने घर में ही सभी नियमो का पालन कर कर सकते है |


अनुष्ठान कर्म के साक्षी देवता

सूर्य भगवान् -हमारे गुरु या इष्टदेवता - चंद्र - अग्नि - दीपक - जल - ब्राह्मण - गौ माता यह सभी देवता हमारे अनुष्ठान के साक्षी है जो हमारे द्वारा मंत्र-स्तोत्र या पाठ का अनुष्ठान करते है वो देवी-देवता तक पहुंचाते है और उसीका फल हमें प्राप्त होता है |


अनुष्ठान के समय क्या भक्षण करे ?

अनुष्ठान में केवल फलो का आहार करे तो श्रेष्ठ है |

गाय का दूध - घी - सफ़ेद तिल से बनी चीजे ले सकते है |

आंवले का भी भक्षण कर सकते है | दही भी खा सकते है |

नारियल या नारियल का पानी भी ले सकते है |

( चाय भी पी सकते हो )


अनुष्ठान के बारह नियम

1 - भूमि शयन करना |

2 - ब्रह्मचर्य का पालन करना |

3 - मौनव्रत धारण करना |

4 - गुरु की सेवा करना |

5 - त्रिकाल स्नान करना |

6 - पाप करने  बचना |

7 - नित्य पूजा भी करना |

8 - नित्य दान करना अनुष्ठान के समय में |

9 - देवी-देवताओ की स्तुति करना |

10 - नैमित्तिक पूजा करना |

11 - इष्ट गुरु में विश्वाश करना |

12 - जाप में सम्पूर्ण निष्ठां रखना |

यह मन्त्र सिद्धि के बारह नियम है |


अनुष्ठान के पांच अंग

1 - मंत्र जाप

2 - हवन - जो मंत्र जाप करते है उनका दशांस हवन करना |

3 - तर्पण - दशांस तर्पण करना |

4 - अभिषेक - किसी विशेष द्रव्य से भगवान् के  करना |

5 - यथा शक्ति ब्राह्मणो को भोजन करवाना |

किन्तु स्त्रीओ को केवल मंत्र जाप से ही सिद्धि प्राप्ति हो जाती है |


और सबसे महत्व पूर्ण नियम है जो आपने अनुष्ठान करते है वो सदैव गोपनीय रखना चाहिए |

शास्त्र कहते है "गोपनीयं गोपनीयं गोपनीयं प्रयत्नतः |

                    त्वयापि गोपितव्यं हि देयं यस्य कस्यचित ||

सदैव साधना गोपनीय रखे |

अनुष्ठान में कभी भी क्रोध ना करे |


|| अनुष्ठान नियम समाप्तः ||

अनुष्ठान के नियम | Anushthan ke Niyam | अनुष्ठान के नियम | Anushthan ke Niyam | Reviewed by Bijal Purohit on 11:44 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.