वास्तु के अनुसार घर का मुख्यद्वार किस दिशा में होना चाहियें ? Vastu ke Anussar Ghar ka Mukhy Dwar kis Disha me hona Chahiye

 

वास्तु के अनुसार घर का मुख्यद्वार किस दिशामें होना चाहियें ? 

वास्तु के अनुसार घर का मुख्यद्वार किस दिशा में होना चाहियें ?


यदि आपके घर का मुख्यद्वार वास्तुशास्त्र के अनुसार नहीं है तो घर में कई सारी समस्या आती रहती है |

घर के सदस्यों की परेशानिया कभी ख़त्म नहीं होती मानो एक परेशानी का अंत हुआ नहीं और दूसरी समस्या दरवाजे पर ही खड़ी है |

तो आज जानिये वो दोष कैसे दूर कर सकते है ?

- उत्तरदिशा का मुख्यद्वार सदा उत्तम माना गया है

यह लक्ष्मी जी का द्योतक माना गया है,लक्ष्मी प्रदायक माना गया है |

- मगर फिर भी कोई दोष हो तो लक्ष्मी-नारायण की पूजा करे |

उपाय - पिले रंग के कपडे में तीन गोमतीचक्रो को सदा मुख्यद्वार के बीच बाँध ले | पीले रंग के फूल मुख्यद्वार पर चढ़ाये |


- दक्षिणदिशा का मुख्यद्वार बहुत ही अशुभ माना गया है |

यह स्मशान की दिशा भी है,जहा से सदा नकारात्मक ऊर्जा आती है,तो अगर इस दिशा में मुख्यद्वार होगा तो घर और घर के लोगो पर नकारात्मकता बहुत ही प्रभाव होगा |

इसी कारणवश मानसिक अशांति भी रहती है | शारीरिक पीड़ा का भी घर के सदस्यों को सामना करना पड़ता है |

उपाय - इस दोष को समाप्त करने के लिये मुख्यद्वार के ऊपर एक काले कपडे में सात कौड़िया बांधे |

या काले घोड़े की नाल सिद्धकर लगाए |

गणेश जी की प्रतिमा द्वार के अंदर और बहार की और लगाए |


- पूर्वदिशा में मुख्यद्वार होने से मनुष्य ऋणी हो जाता है |

उपाय - इस दोष को दूर करने के लिये अपने मुख्यद्वार के मध्य में पंचमुखी रुद्राक्ष की माला द्वार के मध्य में टांगदे |

घोड़े की नाल भी लगा सकते है |


- पश्चिम दिशा का द्वार दोष उत्पन्न करता है |

उपाय - इस द्वार का दोष दूर करने के लिये द्वार के आगे ताम्बे के तीन सिक्के काले धागे में पिरोकर बाँध ले और प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दे | सूर्य पूजा करे

इस प्रकार अपने घर का मुख्यद्वार होना चाहिये |


|| अस्तु ||

वास्तु के अनुसार घर का मुख्यद्वार किस दिशा में होना चाहियें ? Vastu ke Anussar Ghar ka Mukhy Dwar kis Disha me hona Chahiye वास्तु के अनुसार घर का मुख्यद्वार किस दिशा में होना चाहियें ? Vastu ke Anussar Ghar ka Mukhy Dwar kis Disha me hona Chahiye Reviewed by Bijal Purohit on 6:48 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.