राशि मंत्र | Rashi Mantra |


राशि मंत्र

राशि मंत्र | Rashi Mantra |
राशि मंत्र 

आपका राशि मंत्र कौनसा है ?
क्या आपका भाग्योदय नहीं हो रहा ?
अवश्य करे यह अचूक उपाय 
राशि मंत्र के जाप से भाग्योदय हो जाता है 
अगर विवाह में बाधाएं आ रही है तो विवाह के द्वार खुल जाते है 
पति-पत्नी में परस्पर प्रेम बना रहता है 
व्यापर में बरकत रहती है 
व्यापार में वृद्धि बढ़ती है 
सभी विघ्नो का विनाश हो जाता है 
सरकारी कामो में सफलता मिलती है 
सिर्फ इतना ही नहीं मनुष्य जीवन के सभी सुखभोग का उपभोग प्राप्त होता है इन राशि मंत्रो से |

हजारो प्रयत्न करने के बाद भी अगर आपका भाग्योदय नहीं हो रहा तो 
इस राशि मंत्र का जाप करना चाहिए 
चंद्रराशि के अनुसार इसके मंत्रो का विधान है |
जहा सभी टोन-टोटके मंत्र,तंत्र के उपाय विफल हो जाते है वहा अवश्य ही यह एक चमत्कार करनेवाला उपाय प्रयोग करना चाहिए जो है अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार उनका मंत्र जाप करना चाहिए |  

इन स्तोत्रों का प्रथम अनुष्ठान १२००० मंत्रो का करे अर्थात १२० माला करे बाद में 
प्रतिदिन ११ माला करे जल्द ही भाग्योदय हो जाएगा | कम से कम तीन महीने तक निरंतर इसका मंत्र जाप करना चाहिए | 
दशांश यज्ञ-तर्पण-मार्जन आदि की कोई आवश्यकता नहीं है | 

मेष राशि वाले जातको को इस मंत्र का जाप करे | 
मंत्र जाप का आरम्भ किसी भी मंगळवार शुरू करे | 
इस मंत्र जाप के लिए रक्तचंदन की माला का प्रयोग करे | 
मेष राशि मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नमः | 

वृषभ राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे 
स्फटिक की माला से इस मंत्र का जाप करना चाहिए | 
किसी भी शुक्रवार से इस मंत्र का आरम्भ करे | 
वृषभ राशि मंत्र - ॐ गोपालायै उत्तरध्वजाय नमः | 

मिथुन  राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
पन्ने की या रक्तचंदन की माला से इस मंत्र का जाप करे 
किसी भी बुधवार से इसका मंत्र जाप करना चाहिए | 
मिथुन राशि मंत्र - ॐ ॐ क्लीं कृष्णायै नमः | 

कर्क  राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
मोती की माला या रुद्राक्ष की माला से इसका मंत्र जाप करे 
किसी भी सोमवार से या अमावस्या से इस मंत्र का आरम्भ करे 
कर्क राशि मंत्र - ॐ हिरण्यगर्भायै अव्यक्तरूपिणे नमः | 

सिंह राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
माणिक्य की माला से या रक्तचंदन की माला से इस मंत्र का जाप करना चाहिए 
किसी भी रविवार से इस मंत्र का आरम्भ करे 
सिंह राशि मंत्र - ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधरायै नमः | 

कन्या राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
पन्ने या रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करे 
किसी भी बुधवार से इस मंत्र का आरम्भ कर सकते है 
कन्या राशि मंत्र - ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नमः | 

तुला राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
स्फटिक या रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करे 
किसी भी शुक्रवार या बुधवार से इस मंत्र का आरम्भ करे 
तुला राशि मंत्र - ॐ तत्वनिरंजनाय तारक रामायै नमः |

वृश्चिक राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
मूंगे की माला या रक्तचंदन की माला से मंत्र जाप करे 
किस भी मंगळवार से इस मंत्र का आरम्भ करे 
वृश्चिक राशि मंत्र - ॐ नारायणाय सुरसिंहायै नमः | 

धनु राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
इस मंत्र के लिए पुखराज-हल्दी या तुलसी माला का प्रयोग करे 
किसी भी गुरूवार से इस मंत्र का आरम्भ करे 
धनु राशि मंत्र - ॐ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वंशतायै नमः | 

मकर राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
इस मंत्र के लिए नीलम की माला-कमलगट्टे की माला या रुद्राक्ष माला का प्रयोग करे 
किसी भी शनिवार से इस मंत्र का प्रयोग करे | 
मकर राशि मंत्र - ॐ श्रीं वत्सलायै नमः | 

कुम्भ राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
इस मंत्र के लिए नीलम की माला-कमलगट्टे की माला या रुद्राक्ष माला का प्रयोग करे 
किसी भी शनिवार से इस मंत्र का प्रयोग करे | 
कुम्भ राशि मंत्र - श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नमः | 

 मीन राशि वाले जातक निम्न मंत्र का जाप करे
इस मंत्र के लिए हल्दीमाला-स्फटिकमाला या रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करे 
किसी भी गुरुवार से इसका आरम्भ कर सकते है 
मीन राशि मंत्र - ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नमः | 


|| जय श्री कृष्ण ||



राशि मंत्र | Rashi Mantra | राशि मंत्र | Rashi Mantra | Reviewed by Bijal Purohit on 12:44 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.