मौन व्रत | Moun Vrat |

 

मौन व्रत 

मौन व्रत 


मौनव्रत के क्या लाभ है ?

 कितने लाभ है ? 

क्या क्या फायदे है ?

इसका जवाब है मौनव्रत बहुत ही शक्तिशाली है | 

मौनव्रत के अनगिनत लाभ है | 

आइये जाने शास्त्रोक्त प्रमाण और लाभ | 

मौनव्रत 

उपवासेन यत्पुण्यं तत्पुण्यं मौनभोजने | 

मौनेन सर्वपापेभ्यो नरो म्युच्येद्संशयं || 

मौनाद्भवति सौभाग्यं मौनाद्रूपं प्रजायते | 

मौनात्प्रवर्धते कीर्तिस्तस्माद मौनं समाचरेत || 


मौन के लाभ 

मौनात कलहहानीः स्यान्मौनादायुः प्रवर्धते | 

मौनाच्च प्राप्यते सौख्यं तस्मान्मौनं समाचरेत || 


मौनव्रत के फायदे 

उपवास करने से जो फल प्राप्त होता है, 

वो पुण्य मौन रहकर भोजन करने से प्राप्त होता है,

मौन से मनुष्य सर्वपापो से मुक्त हो जाते है | इस में कोई संदेह नहीं है | 

मौन से सौभाग्य और सुन्दर स्वरुप प्राप्त होता है | 

मौन से यशकीर्ति प्राप्त होते है | मौन से कभी कलह नहीं होता | 

मौन से स्वस्थता प्राप्त होती है | आयु लम्बी होती है | 

मौन से सुख-शांति-समृद्धि की प्राप्ति होती है | 


मौनव्रत कब रखना चाहिये ? 

त्रिषु मौनं सदा कार्यं स्नाने होमे च भोजने | 

मौनेन यत्फलं देव त्रिषु स्थानेषु तच्छृणु || 

स्नाने च प्राप्यते तेजो जुह्वतो श्रीयमुत्तमां | 

भुंजानो लभते चायुस्तस्मान्मौनं समाचरेत || 

वृतेषु त्यज्यते मौनं पुरुषस्या अल्पमेधसः | 

आयुस्तेजः श्रियातीतस्तस्मान्मौनं समाचरेत || 


श्लोकार्थ 

स्नान करते समय,हवन करते समय और भोजन करते समय सदा मौन 

धारण करना चाहिये | 

स्नान - मौन रहने से शरीर तेजस्वी रहता है | 

यज्ञ - मौन रहने से उत्तम लक्ष्मी की प्राप्ति होती है | 

भोजन - मौन रहने से शरीर ससथ रहता है | आयु लम्बी होती है | 

इसके अलावा कई व्रतों में मौनधारण करना चाहिये | 


तीन क्रिया में मौनधारण न करने के दुष्परिणाम 

स्नाने चैव हरेत्तेजो जुह्वतोग्निः श्रियं हरेत | 

भुञ्जानोमृत्युरायुष्यं तस्मान्मौनं समाचरेत || 

स्नान के समय मौन न रखने से उसके तेज को महादेव हर लेते है | 

यज्ञ के समय मौन धारण न करने से उनकी लक्ष्मी को अग्नि हरण कर लेता है | 

भोजन के समय मौनधारण न करने से उसका आयु महादेव हर लेते है | 

इन्ही कारणों से इन तीन क्रियाओ में सदा मौन धारण करना चाहिये | 


|| अस्तु ||


मौन व्रत | Moun Vrat | मौन व्रत | Moun Vrat | Reviewed by Bijal Purohit on 3:36 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.