भगवान शिव को कौनसे पुष्प चढ़ाये ? Bhagavan Shiv ko Koun se Pushpa Chadhaye ?


भगवान शिव को कौनसे पुष्प चढ़ाये ?

भगवान शिव को कौनसे पुष्प चढ़ाये ?


भगवान् शिव के ऊपर पुष्प चढाने का बहुत ही महत्व है किन्तु कभी कभी अज्ञानतावश अनजाने में कुछ ऐसे पुष्प चढ़ाते है |

और दोष को प्राप्त करते है |


शिव को पुष्प चढाने का माहात्म्य

तपस्वी ब्राह्मण को दान करने से जो फल प्राप्त होता है वो केवल मात्र भगवान् शिव को पुष्प चढाने से प्राप्त होता है इतना महान माहात्म्य है शिव को पत्र पुष्प अर्पण करने का |

भगवान् शिव को कौन से फूल चढाने से क्या फल प्राप्त होता है ?

हजार आक फूल चढाने से जो फल मिलता है,वो एक कनेर के फूल चढाने से प्राप्त होता है |

हजार कनेर के फूल चढाने से जो फल मिलता है,वो एक बिल्वपत्र अर्पण करने से प्राप्त होता है   |

हजार बिल्वपत्र अर्पण करने से जो फल प्राप्त होता है, वो एक ड्रोन पुष्प चढाने से प्राप्त होता है |

हजार द्रोणपुष्प चढाने से जो फल प्राप्त होता है, वो एक चिचिड़ा चढ़ाने से प्राप्त होता है

इसी तरह से हजार चिचिड़ा चढाने से जो फल प्राप्त होता है, वो एक कुश का फूल चढाने से प्राप्त होता है |

वैसे ही हजार कुश के फूल चढाने से जो फल प्राप्त होता है, वो एक शमी पत्र चढाने से प्राप्त होता है |

और इन सभी से उत्तम एक नील कमल चढाने से महान फल प्राप्त होता है |



शिवजी के प्रिय पुष्प

भविष्य पुराण के अनुसार कनेर-धतूरा-कटेरी-कुरैया-मंदार-अपराजिता-शमी का फूल-शंखपुष्पी-चिचिड़ा

कमल का पुष्प-चमेली-नागचम्पा-नागकेसर-तगर-गूलर-शीशम-पलाश-कुसुम्भ-बेला-नीलकमल-लालकमल

ये सभी भगवान शिव के सर्वोत्तम प्रिय पुष्प है |


|| अस्तु ||

भगवान शिव को कौनसे पुष्प चढ़ाये ? Bhagavan Shiv ko Koun se Pushpa Chadhaye ? भगवान शिव को कौनसे पुष्प चढ़ाये ? Bhagavan Shiv ko Koun se Pushpa Chadhaye ? Reviewed by Bijal Purohit on 4:46 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.