महागौरी माँ कथा | Mahagauri Katha |


महागौरी माँ कथा 

महागौरी माँ कथा | Mahagauri Katha |
महागौरी माँ कथा

महागौरी माँ कथा 

"महागौरीति चाष्टमं" के अनुसार माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप महागौरी है. नवरात्री के आठवें दिन महागौरी माँ के पूजा का विधान है इनकी उपासना से मनुष्यो के पूर्व संचित पाप नष्ट हो जाते है |

पुराणों में महागौरी की महिमा का प्रचुर आख्यान किया गया है |

ये मनुष्य की बुद्धिमता को सत की और प्रेरित करती है, माँ महागौरी का घ्यान, पूजन,भक्तो के लिए सर्वविध है | सदैव माँ महागौरी का घ्यान करना चाहिए, उनके आशीर्वाद से अलौकिक सिद्धिया प्राप्त होती है |

महागौरी माँ कथा - 1 
माँ महागौरी ने पार्वती रुप में भगवान शंकर को पति रुप में प्राप्त करने के लिए कठिन तपस्या की थी | एकबार शिवजी की किसी बात से माँ पार्वती का मन आहत हो गया, और पार्वती माता तपस्या में लीन हो गयी |
इस प्रकार से कई वर्षो तक तपस्या करने पर भी जब वो वापिस नहीं आती तो भगवान शिव उनको खोजते हुए उनके पास पहोचते है, पहोचने के बाद उनको देखकर वो आश्चर्य चकित हो गए, पार्वती माँ का वर्ण ओजपूर्ण हो जाता है, उनकी छटा चांदनी के समान श्वेत,कुन्द के फूल के समान धवल हो जाती है, उनके वस्र और आभूषण से प्रसन्न होकर देवी उमा को शिवजी गौरवर्ण का वरदान देते है, और वो ही महागौरी माँ है |

महागौरी कथा - 2 

दूसरी कथा के अनुसार जब माँ पार्वती अतिकठोर तपस्या करती है, तो उस तपस्या के कारण उनका पूरा देह काला हो जाता है. देवी की तपस्या को देखकर भगवान शिव उन्हें स्वीकार करते है, शिवजी उनके शरीर को गंगाजल से प्रक्षालन करते है, तब माँ पार्वती देवी विधुत के समान तेजस्वी और अत्यंत गौरवर्ण वाली हो जाते है, तभी से उनका नाम महागौरी पड़ा |

महागौरी माँ का स्वरुप 

महागौरी माँ का स्वरुप सम्पूर्ण रुप से गौर है, वो उतने गौर है की मनो शंख, चन्द्रमा समान उनको उपमा दी गई है, उनकी आयु आठवर्ष की मानी जाती है,
"अष्टवर्षा भविद्रोरी" उनके सर्व आभूषण और वस्र श्वेत है, महागौरी की चार भुजाये है, उनका वाहन वृषभ है |

|| महागौरी माँ कथा ||

महागौरी माँ कथा | Mahagauri Katha | महागौरी माँ कथा | Mahagauri Katha | Reviewed by Bijal Purohit on 3:03 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.