धनतेरस पर विशेष पूजा विधि कैसे करे ? Dhanteras ke di puja vidhi kaise kare ?
धनतेरस पर विशेष पूजा विधि कैसे करे ?
शुभ मुहूर्त और तैयारी
धनतेरस के दिन प्रदोष काल (शाम के समय) या वृषभ लग्न में पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करके गंगाजल छिड़के |
चौकी की स्थापना
एक साफ चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं और उस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा भगवान धन्वंतरि की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करे |
भगवान धन्वंतरि पूजन
आरोग्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि को रो अक्षत, फूल, और भोग अर्पित करें, क्योंकि धनतेरस के दिन आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे |
महालक्ष्मी और गणेश पूजन
गणेश जी और माता लक्ष्मी को कुमकुम, हल्दी, अक्षत, पुष्प और मिठाई अर्पित करें। इस दिन श्रीसूक्त या महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।
नई वस्तुओं की पूजा
इस दिन खरीदे गए नए बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण या अन्य वस्तुएं पूजा में रखें और उनकी रोली-चंदन से पूजा करें।
यम दीपदान
शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का एक बड़ा मुखवाला दीपक (यमध् दीप) जलाकर रखें, जिससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
|| लक्ष्मी माँ की जय ||
धनतेरस पर विशेष पूजा विधि कैसे करे ? Dhanteras ke di puja vidhi kaise kare ?
Reviewed by Bijal Purohit
on
8:42 pm
Rating:
Reviewed by Bijal Purohit
on
8:42 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: