मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए ? | Mantra Jaap ke Liye Koun si Mala ka Prayog Karna Chahiye ?|

 मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए ?

 मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए ? 


अगर मंत्रजाप के लिए सुयोग्य माला का प्रयोग किया जाये तो अवश्य मंत्र जाप का फल प्राप्त होता ही है | 

कैसी माला से कैसा फल प्राप्त होता है वो इस में में आज बता रहा हु | 


स्फटिकी मौक्तिकी वापि प्रोक्तव्या सित सूत्रकैः | 

अरिष्टपुत्र जिवैश्चाखैः प्रवालैः सहस्त्रकम || 

स्फटिकैलक्षः साहस्रं मौक्तिकैर्लक्षमेव च |

दश लक्षं राजताक्षैः सौवर्णैः कोटिरुच्यते ||

कुश्ग्रन्थया च रुद्राक्षै रअनन्तगुणितो भवेत् || 


रुद्राक्ष की माला से जाप करने से सर्वकर्म समृद्ध हो जाते है | 

स्फटिक की माला से जाप करने से लाख गुना फल प्राप्त होता है | 

मोती और चन्दन की माला से जाप करने से लाख गुना फल प्राप्त होता है | 

सुवर्ण की माला से मंत्र जाप करने से करोड़ गुना फल प्राप्त होता है | 


शंख की माला से जाप करने से वांछित फल की प्राप्ति होती है | 

औदुम्बर की माला से जाप करने से सर्व कर्म फल प्राप्त होता है |  

भद्राक्ष की माला से जाप करने से हजार गुना फल मिलता है | 

कमलगट्टे की माला से जाप करने से करोड़गुना फल प्राप्त होता है | 

पुत्रजीवक के बीज की माला से जाप करने से 

अगुणित-अक्षय फल प्राप्त होता है | 


किस देवता के लिए कौन सी माला ले ? 


गणेश उपासना में रकरचन्दन की माला का प्रयोग करे | 

लक्ष्मी उपासना के लिए स्फटिक और कमलगट्टे की माला का प्रयोग करे | 

शिव उपासना के लिये रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करे | 

दुर्गा उपासना में रक्तचंदन की माला का प्रयोग करे | 

काली माँ के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करे | 

शत्रुनाश के लिए कालेरंग के मनके की माला का प्रयोग करे | 

आकर्षण के लिए श्वेत माला या वैजयंती माला का प्रयोग करे | 

विष्णु उपासना में तुलसी और वैजयंती माला का प्रयोग करे | 

शांतिकर्म में श्वेत चंदन की माला का प्रयोग करे | 

स्तम्भन और बगलामुखी साधना में हरिद्रा की माला का प्रयोग करे | 


|| अस्तु || 

|| जय श्री कृष्णा || 

मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए ? | Mantra Jaap ke Liye Koun si Mala ka Prayog Karna Chahiye ?|  मंत्र जाप के लिए कौन सी माला का प्रयोग करना चाहिए ? | Mantra Jaap ke Liye Koun si Mala ka Prayog Karna Chahiye ?|  Reviewed by Bijal Purohit on 5:08 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.