महाकाली जी की आरती | Mahakali aarti |
महाकाली जी की आरती
मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,
हाथ जोड़ तेरे द्वार खड़े |
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
ले ज्वाला तेरी भेंट करे || मंगल की सेवा ||
सुन जगदम्बा कर न विलम्बा,
सन्तन के भण्डार भरे |
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
'बुद्ध' विधाता तू जगमाता,
मेरा जाकर सिद्ध करे |
चरण कमल का लिया आसरा,
शरण तुम्हारी आन पड़े || मंगल की सेवा ||
जब-जब भीड़ पड़े भक्तन पर,
तब-तब आप सहाय करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
'गुरु' के ववार सकल ज ग मोह्यो,
तरुणी रूप अनूप धरे |
माता होकर पुत्र खिलावै,
कहीं भार्या होकर भोग करे || मंगल की सेवा ||
'शुक्र' सुखदाई सदा सहाई,
संत खड़े जयकार करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
ब्रह्मा, विष्णु, महेश फल लिए,
भेंट देन सब द्वार खड़े |
अटल सिंहासन बैठी माता,
सिंर सोने का छत्र धरे || मंगल की सेवा ||
वार 'शनिचर' कुंकुम वरणी,
जन लुंगड़ पर हुकम करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
खड्ग खप्पर त्रिशूल लिये,
रक्तबीज कूं भस्म करे |
शुम्भ निशुम्भ क्षणहि में मारे,
महिषासुर को पकड़ दरे || मंगल की सेवा ||
'आदित' वारी आदि भवानी,
जान अपने को कष्ट हरे |
संतन प्रतिपाली खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
कृपित होय कर दानव मारे,
चण्ड मुण्ड सब चूर करे |
जब तुम देखो दया रूप हो,
पल में संकट दूर टरे || मंगल की सेवा ||
'सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता,
जल की अर्ज कबूल करे |
संतन प्रतिपाली खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
सात वर की महिमा वरनी,
सब गुण कौन बखान करे |
सिंह पीठ पर चढ़ी भवानी,
अटल भवन में राज्य करे || मंगल की सेवा ||
दर्शन पावें, मंगल गावें,
सिद्ध साधक तेरी भेंट करे |
संतन प्रतिपाली सदा खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
ब्रह्मा वेद पढ़े तेरे द्वारे,
शिव शंकर हरि ध्यान धरे |
इन्द्र कृष्ण तेरी करें आरती,
चंवर कुबेर डुलाया करे || मंगल की सेवा ||
जय जय जननी जय मातु भवानी,
अचल भवन में राज्य करे |
संतन प्रतिपाली खुशाली,
जय महाकाली कल्याण करे || मंगल की सेवा ||
|| महाकाली जी की आरती समाप्तः ||
महाकाली जी की आरती | Mahakali aarti |
Reviewed by Bijal Purohit
on
1:37 pm
Rating:
![महाकाली जी की आरती | Mahakali aarti |](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi1kxBsCpFxX-vPX6DSMAOSl3fofvujfr1W1BeV7-jqdXY523WrsGm5cddCmyM6Hg_61iKLo21glJlqt1u8dw82pN8ZzE9aldqDMFfQ1W-JUA2F57Rv5TGoLoP-R3f2FJl6oaxGLq7Q9ro/s72-w640-c-h360/%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2595%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%2580+%25E0%25A4%2586%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%2580+.png)
कोई टिप्पणी नहीं: