बारह राशियोंका स्वभाव |


बारह राशियोंका स्वभाव
बारह राशियोंका स्वभाव

मेष राशि
साहसी, अभिमानी, मित्रों पर कृपा रखने वाला |
स्वभाव को विशेष रुप से प्रकट करता है |
यह पाटल देश का स्वामी है |

वृषभ राशि
स्वार्थी, समझ बुझ कर काम करनेवाला, परिश्रमी, सांसारिक कार्यों में दक्ष, पंचम नवांश में यह स्वभाव पूर्ण रुप से प्रगट होता है |
कर्नाटक आदि देशों का स्वामी है |

मिथुन राशि
विद्याध्ययनी शिल्पी, पंचम नवांश में पूर्ण प्रभाव प्रकट हो | यह चेरा देश का स्वामी है |

कर्क राशि
सांसारिक उन्नति में प्रवृत्ति लज्जावान, कार्य करनेमें स्थिरता, समय अनुयायीका सूचक है |
पहले नवांश में पूर्ण प्रभाव हो |
चोल देश का स्वामी है |

सिंह राशि
मेष के समान स्वभाव, परन्तु स्वतंत्रता प्रेमी और उदार चित्त |
पंचम नवांश में पूरा प्रभाव |
पांड्य देश, त्रिचनापल्ली, मदुरा, विजया पट्टम आदि का स्वामी है |

कन्या राशि
मिथुन का स्वभाव, परन्तु अपनी उन्नति और मान पर पूर्ण ध्यान,
नवम नवांश में पूर्ण प्रभाव,
केरल देश का स्वामी है |

तुला राशि
विचारशील, ज्ञानप्रिय, कार्य सम्पन्न और राजनीतिज्ञ | पहले नवांश में पूर्ण प्रभाव |
कोल्लास देश का स्वामी |

 वृश्चिक राशि
देंभी, हठी, दृढ़ प्रतिज्ञ, स्पष्टवादी, निर्मल चित्त |
पंचम नवांश में पुरा प्रभाव |
मलय देश का स्वामी |

धन राशि
अधिकार प्रिय, करुणामय, मर्यादा का इच्छुक |
नवम नवांश में पुरा प्रभाव |
सैंधव देश का स्वामी |

मकर राशि
उच्च पदाभिलाषी | प्रथम नवांश में पुरा प्रभाव |
पंचाल देश का स्वामी |

कुम्भ राशि
विचारशील, शांत चित्त से नई बात पैदा करने वाला, धर्मारूढ |
पंचम नवांश में पूर्ण प्रभाव |

मीन राशि
स्वभाव उत्तम, दानी, कोमल चित्त |
नवम नवांश में पूर्ण प्रभाव |
कौशल देश का स्वामी |

 || अस्तु ||
बारह राशियोंका स्वभाव | बारह राशियोंका स्वभाव | Reviewed by Bijal Purohit on 7:20 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.